अखनूर। गांव गासान में एक घर में रसोई गैस सिलेंडर फट गया। इससे घर का अधिकतर समान नष्ट हो गया। हादसे में परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गये। वीरवार की सुबह गांव गासान निवासी रतन लाल के घर में खाना बन रहा था। इस बीच सिलेंडर से गैस लीक होने लगी। गैस की गंध फैलने से घर में अफरा तफरी मच गई और सिलेंडर में आग लग गई। घर सदस्यों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग पर काबू नहीं पा सके और स्थिति गंभीर देखते हुए परिवार के सदस्य सुरक्षित स्थान पर चले गए और देखते ही देखते सिलेंडर में विस्फोट हो गया। सिलेंडर फटने पर मकान में अधिकतर सामान खराब हो गया। विस्फोट से घर की छत को नुकसान पहुंचाया है। विस्फोट की आवाज सुन बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए।