जम्मू। बख्शीनगर में एक महिला के एटीएम से 40 हजार रुपये निकाल लिए गए। महिला इसकी शिकायत पुलिस से की है। पुलिस के अनुसार एक अज्ञात व्यक्ति ने महिला सुषमा के खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए। उसने अपना कार्ड किसी को दिया था। सुषमा को जब पता चला तो उसने बैंक को सूचना दी। बैंक ने भी पहले खाता बंद किया। इसके बाद जिस एटीएम से रुपये निकाले गए। उसकी जानकारी दी। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। ब्यूरो