जम्मू। झज्जर कोटली क्षेत्र में रविवार को ट्राला लुढ़कने के कारण उसके ड्राइवर की मौत हो गई।
जम्मू से श्रीनगर की तरफ एक ट्राला जा रहा था। ट्राले बहुत बड़ा होने के कारण उसे झज्जर कोटली क्षेत्र में मोड़ काटने में परेशानी हुई। अचानक सामने से एक अन्य वाहन आया जिससे असंतुलित होकर ट्राले के इंजन की साइड वाला पार्ट पलट गया और ट्राला ड्राइवर नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्राले को पुलिस ने जब्त कर लिया है। ब्यूरो