जम्मू। त्रिकुटा नगर इलाके के निजी स्कूल में तीन बच्चियों के साथ छेड़छाड़ मामले में जांच कमेटी सोमवार को रिपोर्ट सौंप सकती है। जांच कमेटी ने अभी तक बच्चियों और अभिभावकों से मसले को लेकर जानकारी ली है। वहीं, कमेटी के सदस्य शनिवार को भी आरोपी अध्यापकों से बात नहीं कर पाए। तीन बच्चियों से छेड़छाड़ करने पर त्रिकुटा नगर थाने में मामला दर्ज हुआ है। पुलिस जांच कर रही है। मुख्य शिक्षा अधिकारी जेके सूदन ने बताया कि जांच कमेटी छानबीन कर रही है।