जम्मू। गांधी नगर पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उसकी बेटी के अपहरण का मामला दर्ज किया है।
रामपुरा की रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी घर से बाहर गई हुई थी। इस दौरान दो युवकों काका और नानी निवासी नई बस्ती ने उसे जबरदस्ती गाड़ी में डाला और अपहरण कर लिया। उसके बाद से उसका कुछ पता नहीं है। पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं होने पर महिला हाईकोर्ट में गई थी, वहां से आदेश आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है और आगे की कार्रवाई शुरू की है। ब्यूरो