बिश्नाह। बिश्नाह पुलिस स्टेशन में मेवाराम पत्र मालीराम निवासी जिदलैंड आरएसपरा ने अपने बेटे के अपहरण का मामला दर्ज कराया है।
उसने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने बेटे अशोक कुमार (26) को अश्वनी कुमार पुत्र गुल्लू राम निवासी चकदुहा कोठी मोड़ के साथ कंडक्टरी के लिए रखवाया था। वह 18 अप्रैल से लापता है। पुलिस ने अश्वनी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को हिरासत में भी लेकिन उसने बुधवार को थाने के अंदर ही मुंशी के रूम में पूछताछ के दौरान जहर निगल लिया था। उसका इलाज जीएमसी में चल रहा है। उसकी हालत पहले से कुछ ठीक बताई जा रही है। पुलिस उसके ठीक होने के इंतजार में है। ठीक होते ही उसे रिमांड पर लेकर इस मामले में पूछताछ हो सकती है व उस पर आत्महत्या का मामला दर्ज कर पुलिस कार्रवाई करेगी।