रियासी। रियासी निवासी एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसका शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मूलरूप से थाकड़ाकोट निवासी करनैल सिंह रियासी में किराए में मकान में रहता है। वह यहां निजी तौर पर कार्य करता है। वीरवार की देर शाम को जब वह घर आया तो कमरे का दरवाजा बंद मिला। वह दरवाजा खोल कर अंदर गया तो उसकी पत्नी रेनू देवी फंदे से लटकी हुई थी। वह उसे उतार कर अस्पताल ले गया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत लाया घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। ब्यूरो