फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग् ध परिस्थितयों में व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान जीत लाल (42) निवासी भगतपुर घो मन्हासां के तौर पर हुई है। वह दिहाड़ी आदि लगा कर अपनी गुजर बसर करता था। उसके घर में छोटे भाई की शादी को लेकर गीत संगीत का कार्यक्रम चल रहा था।
विज्ञापन

वीरवार रात ग्यारह बजे के करीब वह घर के पास ही बने पशुओं के स्थान में सोने के लिए चला गया। गीत संगीत का कार्यक्रम खत्म हुआ तो किसी ने देखा कि जीत लाल घायल अवस्था पड़ा है। परिजनों ने उसे तुरंत जीएमसी पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दोमाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे जीएमसी अस्पताल शव ग्रह में रखवा दिया। शुक्रवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया। जीत लाल के मुंह पर किसी डंडे से बार किया गया था। पुलिस विभिन्न एंगल से इस मामले में जांच कर रही है। पुलिस को शक है कि जीत लाल ने पशुओं के स्थान में किसी करीबी को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया होगा, जिसके चलते उस पर वार कर दिया गया। इसके अलावा आपसी पारिवारिक कलह से भी हत्या हो सकती है। पुलिस विभिन्न पहलुओं से इसकी जांच कर रही है। दोमाना पुलिस ने आरपीसी की धारा 302 के अंतर्गत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें