त्राल। दक्षिणी कश्मीर में शोपियां जिले से बैंक गार्ड की राइफल लूटने वाले युवक ने हथियार समेत शनिवार को पुलिस के सामने समर्पण कर दिया। पुलिस के अनुसार शोपिया के चक शमसीपोरा निवासी जुनैद हमीद गनई ने 12 बोर राइफल के साथ समर्पण किया।
शुक्रवार को दोपहर करीब पौने तीन बजे शोपियां जिले में स्थित जम्मू कश्मीर बैंक की मुख्य शाखा पर हमला करते हुए बैंक गार्ड की 12 बोर की राइफ ल लूट ली गई थी।