फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतरी कश्मीर में नदी से सात वर्षीय पाकिस्तानी निवासी का शव हुआ बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। सीमावर्ती जिला बांदीपोरा के गुरेज सेक्टर के अछूरा सिंदियाल इलाके के पास किशनगंगा नदी में से मंगलवार को सात वर्षीय एक लड़के का शव बरामद हुआ। शव नदी के पानी में था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शव को कानूनी औपचारिकता के बाद गुरेज अस्पताल भेज दिया गया है। अधिकारी ने यह भी बताया कि मृतक की शिनाख्त आबिद अहमद शेख पुत्र नजीर अहमद शेख के तौर पर हुई। माना जा रहा है कि वह पाकिस्तान के गिलगित बल्टिस्तान इलाके के मिनिमर्ग असतूर का रहने वाला था। सूत्रों के मुताबिक वह स्कूल से घर जाते वक्त से लापता हो गया था। संभवत: उसका पैर फिसलने से वह किशनगंगा की सहायक नदी ‘ट्रिब्यूटरी’ में गिर गया होगा। एसएसपी बांदीपोरा राहुल मलिक ने कहा कि उच्च अधिकारी को इस बारे में बताया गया है। जल्द ही उचित पहल की जाएगी। इस बीच एक वायरल वीडियो में एक पाकिस्तानी परिवार ने बच्चे पर दावा करते हुए शव सौंपने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें