फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर में चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। श्रीनगर में पुलिस ने कई चोरियों की गुथी सुलझा लेने का दावा किया है। चोरी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उससे करीब 34 लाख मूल्य के चोरी के सामान बरामद हुए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस को श्रीनगर के शेरगढी शहीदगंज, राजबाग, सद्दर, पारिमपोरा आदि इलाकों से हाल ही में चोरियों की शिकायतें मिली थीं। उसके आधार पर श्रीनगर के एसएसपी हसीब ने एक टीम का गठन किया गया, जिसमें एसपी सिटी साउथ संदीप चक्रवर्ती, एसडीपीओ शहीदगंज इमरान फारूक और एसएचओ शेरगढी आफताब अहमद भी शामिल थे। इस दौरान पुलिस को मिले सुरागों के आधार पर पुलिस टीम ने बिलाल अहमद गनई निवासी छतपोरा पुलवामा को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान उसके पास से पुलिस को लैपटॉप, आभूषण, और कई मुल्कों की करेंसी भी बरामद हुई।
पुलिस के अनुसार आरोपी बहुरूपिया बना हुआ था। रिश्ते करवाने का ढोंग करता आ रहा था। इस दौरान कई चोरियों को अंजाम दे चुका था। उन्होंने बताया कि इसकी गिरफ्तारी के साथ इन इलाकों में अंजाम दी गई आठ चोरियों के मामले सुलझ गए। इतना ही नहीं पुलिस ने उन लोगों से अपील की है, जिनकी चोरियां हुई हैं, वे अपने सामान की पहचान कर लें। कोर्ट के निर्देशों के बाद उसे दे दिया जाएगा। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान हरि सिंह हाई स्ट्रीट के एक जौहरी को भी गिरफ्तार किया है, जिसे चोरी के आभूषण बेचे गए थे। जिस अकाउंट में गहने बेचने के बाद पैसे रखे गए थे, उसे भी फ्रीज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें