बिश्नाह। क्षेत्र के थाना अंतर्गत गांव मजुआ उत्तमी में एक 20 वर्षीय विवाहिता के घर से लापता होने का मामला बिश्नाह पुलिस स्टेशन में दर्ज कराया गया है। यह मामला उसके पति दर्ज कराया है। राकेश शर्मा पुत्र जनक राज ने थाने में दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी आरती शर्मा एक जुलाई को किसी से घर से निकली थी, लेकिन वह घर नहीं लौटी। काफी तलाश करने के बाद भी उसका सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है। ब्यूरो