बारामुला। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में आतंकियों की ओर से रविवार को हमले में घायल युवक की सोमवार को मौत हो गई। बारामुला के ओल्ड टाउन में दहशतगर्दों ने युवक समीर अहमद अहंगर को घर के पास निशाना बनाकर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं थीं। कई गोलियां लगने के बाद खून से लथपथ होकर वह जमीन पर गिर पड़ा, जिसके बाद आतंकी भाग निकले थे। घरवालों ने उसे गंभीर हालत में तत्काल पास के अस्पताल में पहुंचाया था। घटना के बाद 46 राष्ट्रीय राइफल्स, 53 बटालियन सीआरपीएफ तथा बारामुला पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया। ब्यूरो