फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली लगने से घायल हुए आतंकी को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अनंतनाग। आपसी संघर्ष में मारे गए आतंकी आदिल के शव को पुलिस ने बरामद कर लिया है। इसके अलावा गोली लगने से घायल हुए एक अन्य आतंकी को पकड़ लिया गया है। बुधवार को बिजबहेड़ा से सटे सरहामा में दो आतंकी गुटों के बीच हुई फायरिंग हुई थी। इस दौरान गोली लगने से बाघामा गांव के रहने वाले आदिल रहमान दास की मौत हो गई थी। बताया जाता है कि आदिल पहले हिजबुल का सदस्य था, लेकिन हाल ही में उसने अंसार गजवा-तुल-हिंद ज्वाइन कर लिया था। दोनों गुटों से जुड़े आतंकियों के बीच हथियारों को लेकर झगड़ा हो गया। इसी दौरान हुई फायरिंग में वह मारा गया। उधर, घायल हुए आतंकी की पहचान फतेहपोरा लारकी निवासी आरिफ अहमद के रूप में हुई। आतंकी गुटों के बीच झड़प की सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में सर्च अभियान चलाया था। इसी बीच आतंकी का शव बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें