फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद के दौरान तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में सोमवार को पूरी तरह से बंद रहा। इस बीच सुरक्षाबलों और पत्थरबाजों के बीच झड़पें हुई, जिसमें तीन युवक घायल हो गए।
विज्ञापन

बताया जाता है कि झड़पें काफी देर तक जारी रही। स्थिति बेकाबू होता देख सुरक्षाकर्मियों ने पेलेट गन और आंसू गैस के गोले दागे, जिसमें तीन युवाओं को चोटें आईं। उन्हें जिला अस्पताल पुलवामा भेज दिया गया। इनमें से एक को श्रीनगर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में आसिफ अहमद निवासी चैतपोरा पुलवामा, आदिल आसिफ अहमद निवासी चटपोरा पुलवामा और तनवीर अहमद के रूप में हुई है। हालात की नजाकत को देखते हुए अधिकारियों ने पुलवामा जिले में लड़कों और महिला डिग्री कॉलेजों को बंद करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें