फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंजाकोट में चोर गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
राजोरी। चोरों के एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने उनके कब्जे से चार दो पहिया वाहन और एक टाटा मेजिक आटो बरामद कर चार चोरों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी जुगल मनहास ने बताया कि मन्जाकोट पुलिस की एक टीम मंजूर कोहली की अगुवाई में रात्रि गश्त पर थी। इस दौरान तीन व्यक्तियों को एक ट्रैक्टर पर संदिग्ध रूप से घूमते हुए पाया गया। एसएसपी ने कहा कि पुलिस टीम ने उन्हें रोककर पूछताछ की और उनके ठिकाने और अंधेरे में जाने का कारण पूछा। इस दौरान वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया और पुलिस थाने ले जाया गया। थाने में कड़ी पूछताछ के दौरान उन्होंने क्षेत्र से वाहनों, विशेष रूप से दो पहिया वाहनों की चोरी में शामिल होने की बात कबूल की और यह भी बताया कि जो ट्रैक्टर वह यात्रा कर रहे थे, वह चोरी के दो पहिया वाहनों को ले जाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने अपने रैकेट में एक अन्य व्यक्ति के शामिल होने की भी जानकारी दी जिसके बाद कई संदिग्ध स्थानों पर छापे मारे गए और चौथे आरोपी को भी दबोचा गया। एसएसपी के अनुसार जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनमें मंगलार मंजाकोट निवासी वसीम खान, डेरी रायलोट निवासी खालीक भट्टी, पुंछ जिले केसनाई निवासी मंजूर शाह का निवासी और सुरनकोट निवासी हक नवाज शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें