किश्तवाड़। एंटी करप्शन ब्यूरो डोडा की टीम ने शनिवार को किश्तवाड़ में हाइड्रोलिक डिवीजन के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर कार्यालय में छापेमारी की। एंटी करप्शन ब्यूरो के पास शिकायत पहुंची थी कि सामग्री का कैरिज चार्ज तय सरकारी रेट से अधिक निकाला गया है। इसमें गड़बड़ी की गई है। पानी के लिए उन पाइपों का इस्तेमाल भी नहीं किया गया, जो टेंडर में बताई गईं। टीम ने काफी सारे दस्तावेजों को जांच के लिए जब्त कर लिया है। आगे की जांच इन दस्तावेजों के आधार पर होगी। ब्यूरो