सांबा। जिले के नोनाथ में वीरवार दोपहर बाद एक टैंकर और स्कूटी की टक्कर में स्कूटी सवार की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कि वीरवार दोपहर बाद टैंकर (जेके08सी-4300) और स्कूटी के बीच नोनाथ घगवाल में जोरदार टक्कर हो गई। दोनों वाहन विपरीत दिशा में चल रहे थे। इस हादसे में स्कूटी चालक रूपलाल पुत्र शिव राम घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल सांबा ले जाया गया, लेकिन कुछ ही देर में उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। ब्यूरो