आरएस पुरा। सीमावर्ती गांव सई निकोवाल स्थित एक नाले से रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक बुजुर्ग का शव मिला। उसकी पहचान पूर्व सैनिक खजान सिंह (75) पुत्र जगत सिंह के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों का कहना कि वह शनिवार शाम को वह पास के गांव में एक व्यक्ति से रुपये लेने के लिए घर से गए थे, जिसके बाद से नहीं लौटे। रविवार सुबह जब परिजन व ग्रामीण तलाश करने गए तो शव एक के नाले में पड़ा शव मिला, माथे पर चोटों के निशान भी थे। इसकी सूचना अरनिया पुलिस थाने में दी गई। इसके बाद एसडीपीओ आरएस पुरा सौरभ पराशर सहित टीम ने आरएस पुरा उपजिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।