पुंछ। शुक्रवार को जिले की सूरनकोट तहसील के संगलेयानी गांव में एक तेंदुए का शव बरामद हुआ। वाइल्ड लाइफ विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे और तेंदुए का शव कब्जे लिया। कार्यालय में तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम किया गया। तेंदुए के शरीर के पिछले हिस्से में बड़े घाव पाए गए हैं। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तेंदुए की मौत के कारणों का सही पता चल पाएगा। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो