पुंछ। सोमवार को मंडी पुलिस थाने में दो दिन पूर्व गांव पलेरा में हुए बस हादसे को लेकर एक निजी संचार कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने यह कार्रवाई संचार कंपनी की तरफ से आप्टिकल फाइबर केबल डालने के लिए खोदी गई सड़क पर की है। इस खोदाई के कारण सड़क हादसा हुआ था। जांच में पुलिस ने मौके पर पाया कि केबल बिछाने के लिए खोदी गई नाली को केवल मिट्टी डाल कर बंद किया गया था। यातायात के दबाव के चलते नाली बीच में धंस गई, जिससे बस पलट कर करीब पांच सौ मीटर नीचे पुलस्त नदी में जा गिरी थी और 15 लोगों की मौत और 14 लग घायल हो गए थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी इस मामले की जांच के बाद पूरी तस्वीर स्पष्ट होगी और उसके बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो