फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू पुंछ मार्ग पर दो सड़क हादसों में दर्जन भर घायल,बींबर गली में टाटा सूमों खाई में गिरी,कनूईयां बीच सड़क पलटी मैटाडोर

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। सोमवार को जिले में दो सड़क हादसे पेश आने से दर्जन भर लोग घायल हो गए। इनमें से छह घायलों को जिला अस्पताल राजोरी भेजा गया। जबकि अन्य घायलों को मामूली चोटों के चलते महरम पट्टी के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

पहला हादसा सुबह करीब नौ बजे नगर के निकटवर्ती गांव कनूईयां में जम्मू-पुंछ मार्ग पर उस समय हुआ जब गांव खनेतर से पुंछ आ ही एक मेटाडोर नंबर जेके 12-2057 चालक के नियंत्रण से बाहर होकर बीच सड़क में पलट गई। आस पास मौजूद लोगों ने बस में फंसे घायलों को निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां करीब छह लोगों को हल्की चोटें लगी होने के कारण उन्हें मरहम पट्टी कर घर भेज दिया गया।
दूसरा हादसा देर शाम करीब चार बजे मेंढर के बींबरगली क्षेत्र में उस समय पेश आया जब 17 सवारियों से भरी एक टाटा सूमो नंबर-जेके 12-3139 मेंढर से राजोरी जा रही थी। तेज रफतार होने के कारण एक मोड़ पर गलत तरफ से एक कार से ओवरटेक करते हुए कार से टकरा कर सड़क से करीब तीस मीटर नीचे खाई में जा गिरी, जिससे उसमें सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें आसपास मौजूद लोगों और सेना के जवानों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद राजोरी जिला अस्पताल भेज दिया। घायलों में शामिल मोहम्मद सलीम ने बताया कि चालक ने 7 के स्थान पर 16 सवारियां बिठा रखी थीं और काफी ऊंची आवाज में टेपरिकार्ड बजाने के साथ ही वह गाड़ी को तेजीसे भगाने के साथ ही मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था, जिसके कारण उसने रांग साइड से ओवरटेक करने के चक्कर में यह हादसा हो गया। चालक मौके से फरार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें