सांबा। पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ मुहिम के तहत रख अंब टाली पुलिस चौकी प्रभारी दीपक ने सरगाल के निकट गंगीथ पटियरी के मध्य नाका लगाया था इस बीच बॉर्डर क्षेत्र से एक बिना नंबर के वाहन को रुकने का इशारा किया तो चालक ने वाहन भगा लिया। पुलिस ने उसे दौड़ा कर पकड़ लिया। वाहन में तीन मवेशी लादे गए थे जिनहें मुक्त कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन सीज कर दिया है। ब्यूरो