सांबा। कस्बा के बार्डर मार्ग पर पुलिस ने थाना प्रभारी चंचल सिंह की देखरेख में नाके के दौरान संदिग्ध दिख रहे एक व्यक्ति को रोका। तलाशी में उसके कब्जे से 07 बोतल और 180 मिलीलीटर की 14 बोतल शराब बरामद हुई। उसकी पहचान रघुबीर तालगढ़ रेहियन, सांबा के रूप में हुई। पुलिस ने मामला दायर कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो