सांबा। पुलिस ने नशे के खिलाफ मुहिम तेज कर दी है। इसी के चलते घगवाल पुलिस ने विशेष नाके के दौरान एक व्यक्ति को जांच के लिए रोका। तलाशी में उसके कब्जे से हेराइन व चरस बरामद हुई। एसएसपी डॉ कौशल कुमार ने बताया घगवाल थाना प्रभारी बंसी लाल शर्मा ने तस्कर के कब्जे से 5.5 ग्राम हेरोइन व 7 ग्राम चरस बरामद की है। उसकी पहचान सौरभ शर्मा निवासी सांदी के रूप में हुई है।