सांबा। कस्बे के सुबं मार्ग पर सेना की 290 फील्ड रेजिमेंट के जवान की सर्विस बंदूक से गोली चलने से एक जवान घायल हो गया। रक्षा सूत्रों से के अनुसार सेना की फील्ड रेजिमेंट के जवान धर्म सिंह निवासी फरीदकोट पंजाब की अपनी सर्विस बंदूक इनसास से शुक्रवार की देर शाम को गोली चल गई। जिससे वह घायल हो गया। उसे सेना के अस्पताल माहेश्वर ले जाया गया। फौरी उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे मिलिट्री अस्पताल सतवारी रेफर कर दिया। ब्यूरो