फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। कस्बे में बिजली की लाइन पर मरम्मत कार्य कर रहे लाइनमैन को करंट गया। करंट लगने से वह बुरी तरह से झुलस गया और खंभे से नीचे गिर गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसे उसे गंभीर हालत के चलते जीएमसी रेफर कर दिया गया। हादसे के विरोध में लोगों ने हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

रविवार की रात को लाइनमैन कुलदीप सिंह खंभे पर चढ़कर बिजली लाइन की मरम्मत का कार्य कर रहा था। इस दौरान लाइन चालू हो गई और उसे जोरदार करंट लग गया। वह खंभे से नीचे आ गिरा। हादसे होने पर मौके पर काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए हाईवे पर जाम लगा दिया। लोगों का कहना था कि इससे पहले भी आधा दर्जन हादसे हो चुके हैं। जब लाइनमैन शटडाउन लेकर मरम्मत कार्य करते हैं तो लाइन चालू कर दी जाती है। लोगों ने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की।
मौके पर पहुंचे डीएसपी ने लोगों को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन गुस्साए लोग नहीं माने। जिस पर हाईवे के दोनों और वाहनों की कतारें लगनी शुरू हो गई। समाचार लिखे जाने तक हाईवे जाम था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें