फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड़ैमटाप से मिले महिला के शव की हुई पहचान।

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। ध्यानगढ़ डैमटाप से बुधवार को मिले महिला के शव की पहचान वीरवार को हो गई। मृतका गुलशन बेगम पत्नी मोहम्मद रफीक निवासी कांगा रामबन है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बुधवार को डैमटाप की झील मेें एक शव को तैरते हुए देखा गया, जिसके बाद उसे पुलिस ने कब्जे में लेकर पहचान के लिए जिला अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया था। इसके साथ ही शव मिलने की सूचना को अन्य पुलिस स्टेशनों में भेज दी थी। वीरवार को रामबन से आए मृतका के रिश्तेदारों ने उसकी पहचान की। बताया जाता है कि उक्त महिला का आए दिन अपने घर पर लड़ाई झगड़ा होता रहता था। कुछ दिन पहले वह अपने घर से कहीं चली गई थी। इसके बाद उसे ुढूंढने का प्रयास भी किया गया, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया है। इसके अलावा जिला अस्पताल में महिला के शव का पोस्टमार्टम करा कर परिवार के लोगों को सौंप दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें