फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टांड़ा ड़ेरा बाबा में छठी कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म।

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। पुलिस स्टेशन रियासी अंतर्गत टांड़ा डेरा बाबा में छठी कक्षा में पढ़ने वाली एक नाबालिग से दुष्कर्म होने का मामला प्रकाश में आया है। दुष्कर्म का शिकार हुई नाबालिग को जिला अस्पताल में लाया गया जहां पर उसके साथ दुष्कर्म होने की जांच की गई हालांकि इसके लिए डाक्टरों के एक बोर्ड का गठन किया गया है जोकि आज उसकी जांच करेगा। बताया जाता है कि नाबालिग के परिजनों ने पुलिस स्टेशन में पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी बेटी के साथ गांव के ही दो युवकों ने दुष्कर्म किया है। बेटी कक्षा छह की छात्रा है जिसने घर पर सारी बात बताई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस की एक पार्टी टांड़ा पहुंची जिसमें शामिल पुलिस के जवानों ने आरोपियों की तलाश शुरू की। बाद में एक आरोपी को पकड़ने में पुलिस को कामयाबी मिली, दूसरा आरोपी देर शाम तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें