अखनूर। सीमा क्षेत्र परगवाल में आग लगने से दो कुल्ले जलकर राख हो गए। बताया जाता है खेतों से लगी आग से विजय कुमार निवासी मढ़कुल्ले का कुल्ला जलकर राख हो गया। दूसरी तरफ जयपाल शर्मा निवासी भलवाल मुल्लो का पोल्ट्री फार्म आग की भेंट चढ़ गया। गनीमत यह रही कि इसमें कोई जानी माल का नुकसान नहीं हुआ। दमकल विभाग की सहायता से बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया। ब्यूरो