पौनी। बुधवार दोपहर को तहसील के भारख क्षेत्र में एक बाइक और वैन के बीच टक्कर हो जाने के बाद दो लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि बुधवार को बाइक नंबर जेके-02एक्यू-8859 व वैन नंबर-जेके11-5065 भारख के ग्रेफ कैंप के पास आपस में टकरा गए, जिस के बाद बाइक पर सवार दोनाें व्यक्ति घायल हो गए, जिनकी पहचान भूषण तथा निकूनिवासी सरयू जिला राजोरी के रूप मेें हुई। बाद में दोनाें घायलाें को उपचार के लिए पीएचसी पौनी लाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनाें वाहनाें को कब्जे में ले लिया है। ब्यूरो