फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का पर्स चुराने के आरोप में पांच पकड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। चलती मिनी बस मेें एक महिला का पर्स चुरा कर भागी पांच महिलाओं को पुलिस ने क ांसीपट्टा क्षेत्र से पकड़ा है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि निम्मी देवी सुला क्षेत्र में से रियासी आने के लिए मिनी बस में चढ़ी रियासी में उतरते वक्त उसने पाया कि किसी ने उसके हाथ में पकड़े लिफाफे में हाथ डाला है नीचे उतरने के बाद उसने पाया कि उसका पर्स गायब है। इतनी देर में मिनी बस वहां से जा चुकी थी। महिला ने तुरंत इस बारे में मिनी बस के चालक जोकि संयोगवश उसका रिश्तेदार था को फोन कर जानकारी दी। साथ ही पुलिस को भी सूचित किया। बाद में पुलिस ने कांसीपट्टा क्षेत्र में सड़क पर पैदल चल रही पांच महिलाओं को पकड़ा जिनसे पर्स व अन्य सामान बरामद किया गया। सभी महिलाएं कश्मीर के नवाबाद की रहने वाली हैं। उनका कहना था कि वह राजोरी में स्थित शाहदरा शरीफ दरगाह में जाने के लिए निकली थी। उनको पर्स मिनी बस में पड़ा हुआ मिला था हालांकि पनासा में रहने वाली ग्रामीण महिला ने किसी प्रकार की कोई भी कार्रवाई करने से इंकार कर दिया और अपना पर्स व उसमें पड़ा हुआ सामान लेकर वापस चली गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें