फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदिंगध दिखने पर दुसरे दिन भी चला तालाशी अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। कस्बे के सैनिक क्षेत्र के निकट कटली गांव में शुक्रवार की सुबह ग्रामीण द्वारा दो संदिग्ध देखे जाने पर क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया। सेना के जवानों ने तलाशी अभियान चलाया। पहले कटली व दियानी में तलाशी अभियान चलाया गया था। शनिवार को भी सेना ने करंडी गांव के आसपास के क्षेत्राें में तालाशी अभियान चला कर नदी नालो को खंगाला।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को कटली गांव के निवासी शमशेर सिंह ने सुबह करीब पांच बजे दो संदिग्ध देखे थे। उनके पास हथियार भी थे। वह रास्ते की जानकारी ले रहे थे। वह घबरा कर वापस मुड़ा और भाग लिया। इसी दौरान उक्त दोनो संदिंग्ध भी नीवे की ओर जाने वाले मार्ग की ओर चले गए। इस बाबत उन्हाेंने पूर्व सरपंच को सब कुछ बताया। उन्हाेंने सेना को सूचना दी। सेना ने सारे क्षेत्र को घेरे में लेकर संघन तलाशी अभियान चलाया। शनिवार को दूसरे दिन भी सैन्य क्षेत्र के आसपास के गांवों में तलाशी अभियान चलाया गया। क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियां काफी चौकसी बरत रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें