रियासी। जिले के बिड्डा क्षेत्र में रविवार सुबह एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान हाजी अब्दुल्ला निवासी शजरू माहौर के रूप में हुई है। बताया गया है कि दिमागी रूप से विक्षिप्त व्यक्ति रियासी के मुस्लिम मोहल्ले में अपने किसी रिश्तेदार के घर पर रह रहा था। शनिवार क्भ् सुबह वह कहीं चला गया। बाद में उसकी तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। रविवार सुबह बिड्डा में मौजूद सीआरपीएफ 126 बटालियन के जवान रोजाना की भांति गश्त लगा रहे थे। इस दौरान उन्होंने पत्थरों के बीच किसी को लेटा देखा। पास जाने पर पता चला कि वह व्यक्ति मर गया है। उन्होंने इसकी सूचना ज्योतिपुरम पुलिस चौकी को दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया। चौकी आफिसर कुणाल सिंह ने बताया कि 174 सीआरपीसी के तहत केस को दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कर उसे रिश्तेदारों को सौंप दिया गया।