राजोरी। शहर के डन्नीधार इलाके में स्थित एक धर्मस्थल पर देर रात करीब सवा नौ बजे कुछ अज्ञात लोगों ने पथराव किया। इसके खिलाफ जवाहर नगर में प्रदर्शन शुरू हो गया। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय लोगों के साथ प्रदर्शन कर रोष जताया। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि जिन लोगों ने शहर का माहौल खराब करने के लिए धर्मस्थल पर पथराव किया है उनको गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। देर रात खबर लिखे जाने तक प्रदर्शन जारी था। ब्यूरो