जम्मू। सेंट्रल पूल सिक्योरिटी में तैनात एक कांस्टेबल सड़क हादसे में घायल हो गया। घायल कांस्टेबल सुमित टिक्कू मुट्ठी का रहने वाला है, जो इस समय सिक्योरिटी में तैनात है। वह सोमवार को ड्यूटी से लौटकर जा रहा था। यहां रास्ते में एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जीएमसी में भर्ती कराया गया है।