सांबा। हाईवे पर एक वाहन की टक्कर से तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार देकर जीएमसी रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार रविवार को हाईवे पर एक इको वाहन न. जेके02 बीएस-4640 ने हाईवे पर चल रहे राहगीरों को अपनी चपेट में ले लिया। परिणाम स्वरूप महिला रीटा देवी(40) पत्नी राकेश कुमार, पूजा देवी (15) पुत्री गंगा राम दोनों निवासी पक्की मंडी सांबा, लक्ष्मी देवी (35) पत्नी राकेश कुमार निवासी बाड़ी ब्राह्मणा घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। ब्यूरो