बड़ी ब्राह्मणा। क्षेत्र के एक गोदाम में शुक्रवार की सुबह चार किशोर चोरी कर रहे थे। इनमें से एक को लोगों ने पक़ड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। स्थानीय निवासी राजू ने बताया कि सुबह करीब 4 बजे कुछ लड़के एक वेल्डिंग के गोदाम में घुसे कर लोहे का सामना चोरी कर रहे थे। जिन्हें देख मौके पर मौजूद प्रवेश कुमार ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो वह भाग कर एक गली में घुस गए। इनमें से एक को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। लोगोें का कहना है कि कई बार पुलिस को इन किशोर चोरों के बारे में बताया गया, लेकिन पुलिस ने बाद में छोड़ देती है। इन्हें सुधार गृह में भेजा जाना चाहिए। इस बारे में बिट्टू, कश्मीरी लाल, अनुराग शर्मा आदि ने बताया कि हमारी दुुकान के भी कुुुुछ समय पहले ताले तोड़ गए लेकिन आज तक कोई पकड़ा नहीं गया। ब्यूरो