बिलावर। उपजिला की रामकोट तहसील में एक 35 वर्षीय युवक को करंट लगने से उसकी मृत्यु हो गई। यह घटना बुधवार रात करीब नौ बजे घटित हुई। घटना का शिकार हुआ व्यक्ति रामकोट के पेट्रोल पंप के सामने अपनी वेल्डिंग की दुकान चलाता था। रात को जब वह अपने घर की तरफ जाने वाला था, तो दुकान का शटर बंद करते समय उसे करंट का झटका लगा। उस समय उसका भतीजा भी पास में ही खड़ा था। आसपास के दुकानदारों की मदद से उसे तुरंत पीएचसी रामकोट पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल कठुआ रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। मृत युवक की पहचान 35 वर्षीय कुलदीप सिंह निवासी कोडी, ठियाल, पंचायत रामकोट के रूप में हुई है।