विजयपुर। सब्जी मंडी के पास सोमवार की शाम को एक ट्रक ने एक वृद्धा को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल वृद्धा को आसपास के लोगों ने इमरजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। उधर ट्रक चालक मौके पर फरार हो गया। उसकी पहचान नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार विजयपुर के सब्जी मंडी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रक ने सड़क के किनारे चल रही लगभग 70 साल की वृद्धा को टक्कर मार के चालक फरार हो गया। टक्कर होते ही वहां अफरातफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। ब्यूरो