फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीली दवाइयों की खेप बरामद, चार कश्मीरी तस्कर काबू

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
जम्मू पुलिस के स्पेशल आपरेशन ग्रुप ने नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए नशे की बड़ी खेप पकड़ी है। कुंजवानी और सांबा में कार्रवाई करते हुए नशीली दवाइयों को बरामद किया गया है। पुलिस ने दो ट्रक जब्त किए हैं। चार तस्करों को काबू किया है। 28, 800 नशीले कैप्सूल और 2950 नशीली दवाइयों की खेप बरामद की है।
विज्ञापन


गंग्याल में पुलिस ने नाके पर (जेके01पी, 8716) ट्रक को चेकिंग के लिए रोका। इस दौरान तलाशी में 2950 बोतलें बरामद हुईं। ट्रक में सवार दो तस्करों अनंतनाग निवासी अब्दुल राशिद और कुलगाम निवासी शहजाद अहमद डार को पकड़ा है। इनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

उधर, सांबा में पुलिस ने (जेके03जी, 2997) ट्रक को पकड़ा, जिसमें से पुलिस ने 28, 800 नशीले कैप्सूल बरामद किए। ट्रक में सवार दो तस्करों अनंतनाग निवासी फयाज अहमद और कुलगाम निवासी रफाकत को पकड़ा है। इनके खिलाफ भी केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें