जम्मू। सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल में तैनात एनओ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसकी पहचान रमेश कुमार निवासी नौशेरा के रूप में हुई है। रविवार को उसका शव आईसीयू के शौचालय में मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार रविवार को अस्पताल के ही एक कर्मचारी ने अस्पताल प्रबंधन को जानकारी दी रमेश शौचालय में पड़ा हुआ है। डाक्टरों ने उसकी जांच की तो उसकी मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। अस्पताल प्रबंधन से इस बारे में पूछताछ की जा रही है। ब्यूरो