जम्मू। नशा तस्करी के बाद अब रोहिंग्या चोरी के मामलों में भी संलिप्त होने लगे हैं। त्रिकुटा नगर पुलिस ने दो रोहिंग्याओं को ट्रेनों से डीजल चुराने के आरोप में पकड़ लिया है। आरोपियों के पास से 150 लीटर डीजल भी बरामद हुआ है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। अब मामले में आगे की जांच चल रही है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि ट्रेनों से दो लोग तेल चुरा रहे है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके पर छापा मारा। छापे के दौरान पुलिस ने दो लोगों को पकड़ लिया। उनके पास से तेल बरामद हुआ। जिसके बाद थाने में ले जाया गया। उनकी पहचान अब्दुल हमीद तथा हामिद उल्ला निवासी बर्मा के रूप में हुई है। इन दिनों वह मराठी मोहल्ला में रहते है। पुलिस आगे की कार्रवाई करने में लगी हुई है।