जम्मू। शहर के राजिंद्रा बाजार में चोरों ने दो दुकानों में सेंध लगाई। पुलिस के अनुसार जेके पेपर्स की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। दुकान के अंदर पडे़ 22 हजार रुपये तथा एक लैपटाप चोरी कर ले गए। इसके साथ ही डेंटल क्लीनिक में भी चोरी की गई है। वहां से पैसे तथा कुछ सामान ले गए। सुबह जब दुकानें खोली गईं तो इसकी जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो