फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार अपराधी को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ भी मुहिम तेज करते हुए अपराधियों को पकड़ने में जिला पुलिस काफी सक्रिय है। 12 वर्ष से फरार भगौडे़ को पुलिस ने पकड़ कर जेल भेजा है। एसएसपी डॉ. कोशल शर्मा के निर्देश पर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ गहन अभियान के तहत सांबा के मानसर मोड़ से एक फरार अपराधी को गिरफ्तार किया जो अपराध के मामले में लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहा था। पुलिस की एक टीम इंस्पेक्टर चंचल सिंह एसएचओ की देखरेख में एफआईआर नंबर 145/2006 यू / एस 279/337/338 आरपीसी में वांछित एक फरार को गिरफ्तार किया। फरार व्यक्ति हरमीत सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी राजबाग, कठुआ जो बारह वर्ष से अपनी गिरफ्तारी से बच रहा था, उसे कोर्ट में पेश किया गया। इस प्रकार 512 सीआरपीसी के तहत उसके खिलाफ जारी वारंट पर अमल हुआ और अभियुक्त को उप-जेल हीरानगर भेजा गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें