फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांस्टेबल पर हमले करने वाले तीन लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। छन्नी हिम्मत के चाटा इलाके में भूमि विवाद में दो गुटों में हुए झगड़े की जांच करने पहुंची पुलिस पार्टी पर हमले करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान नेक मोहम्मद, मुश्ताक अहमद और रफीक मोहम्मद के रूप हुई है। शनिवार को जांच करने गई पुलिस पार्टी पर तीनों ने पथराव किया था, जिसमें कांस्टेबल सहित दो लोगों को चोटें आईं थीं। कांस्टेबल का जीएमसी में उपचार चल रहा है और उसकी हालत स्थित बताई जा रही है। तीनों आरोपियों ने कोर्ट में जमानत की अर्जी भी पेश की है। पुलिस अनुसार जमीन के विवाद पर दो पक्षों मेें झगड़े के बाद पुलिस टीम मौके पर गई थी। एक पक्ष ने पथराव शुरू कर दिया और कांस्टेबल घायल हो गया था। भूमि विवाद का मामला राजस्व विभाग देखेगा। जबकि कांस्टेबल पर हमला करने और दो गुटों में आपसी मारपीट का मामला छन्नी हिम्मत थाने में दर्ज है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें