जम्मू। नरवाल में पुलिस ने बकरियों से भरे एक ट्रक को रोक कर करीब डेढ़ सौ बकरियों को मुक्त कराया है। ट्रक में केवल 50 बकरियां ही आती हैं। इन्हें दिल्ली ले जाया जा रहा था।
एनीमल राइट्स कार्यकर्ता रिंपी मदान ने पुलिस को बताया कि एक ट्रक में गलत तरीके से पशुओं को ले जाया जा रहा है। इस पर पुलिस ने नरवाल में नाका लगा दिया। उधमपुर से इन बकरियों को लादा गया। इन बकरियों के खाने व पीने की भी व्यवस्था नहीं की गई थी। ट्रक की आरसी को नरवाल चौकी में जमा करा दिया गया है और बकरियों को तवी में छोड़ दिया है ताकि वह अपने खाने व पीने की सुविधा हासिल कर सकें। हालांकि ट्रक मालिक ने बताया कि बकरियों को सेना की सप्लाई के लिए जा रहा था। दो और ऐसे ट्रक हैं, जिसमें 50-50 बकरियां लादी गई हैं। पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की जांच कर रही है औैर केस दर्ज नहीं किया है। पुलिस ने ड्राइवर जसबीर सिंह को हिरासत में ले रखा है। ब्यूरो