बसोहली। बनी-बसोहली मार्ग पर हादसों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को दोपहर में जिदरैली के नजदीक एक ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए। उन्होंने आसपास के लोगों ने नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया। कुछ दिन पहले बनी-बसोहली मार्ग पर पेपणी के नजदीक एक महिंद्रा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया था, जिसमें कई लोग घायल हुए थे। जिंदरैली के नजदीक भी बीते कुछ समय में कई हादसे सामने आ चुके हैं। ब्यूरो