बिश्नाह। क्षेत्र के गांव हरसा डब्बर से दो किशोर लापता हो गए। इस संबंध में परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गांव निवासी सतपाल और विजय कुमार ने थाने में दर्ज कराई शिकायत में बताया कि उनके पुत्र मुनीश कुमार (14) और रीतिक कुमार (15) बुधवार की दोपहर घर से किसी काम के लिए निकले, लेकिन वापस नहीं लौटे। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। ब्यूरो