फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के फर्जीवाड़े में रेवन्यू अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। करीब आठ साल पहले जमीन के फर्जीवाड़े मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने रेवेन्यु विभाग के अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामला किश्तवाड़ जिले के छतरू तहसील के गांव शीरी का है। ब्यूरो के पास इसकी शिकायत दर्ज कराई गई। अब मामले की जांच करने के बाद केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

एक व्यक्ति ने ब्यूरो को बताया कि मरने से पहले उसके पिता ने कुछ जमीन उसके नाम की, लेकिन उसी के गांव के रहने वाले गुलाम हैदर भट्ट ने यह जमीन अपने नाम करा ली। उसके पिता के नाम की फर्जी डीड तैयार कराई। इसमें हैदर का साथ उस समय के तहसीलदार सईद कवामउद्दीन और पटवारी फिदा हुसैन ने दिया। दोनों अधिकारियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन हैदर के नाम करा दी। यह मामला 2010 का है। उसके पिता की मौत 1992 में हुई थी। जांच करने के बाद इन अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें